भीम आर्मी के संस्थापक रावण को इलाहाबाद हाई कोर्ट से जमानत

सहारनपुर में जातीय हिंसा के आरोपी भीम आर्मी के मुखिया चंद्रशेखर रावण को इलाहाबाद हाई कोर्ट से आज जमानत मिल गई है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर चंद्रशेखर उर्फ रावण के इलाज में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाये।

Updated : 2 November 2017, 3:47 PM IST
google-preferred

सहारनपुर:  सहारनपुर की जातीय हिंसा के आरोपी व भीम आर्मी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद उर्फ रावण को जमानत मिल गयी है।  चन्द्रशेखर आजाद को आज इलाहाबाद हाई कोर्ट ने जमानत दे दी है। 

भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर उर्फ रावण के इलाज में लापरवाही बरतने के भी आरोप लगाये। भीम आर्मी के प्रचार मंत्री टिंकू कपिल ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण से मिलने के लिये कई पदाधिकारी जेल में गए थे। उन लोगों ने बताया कि चन्द्रशेखर को टाइफाइड बुखार की वजह से उनका स्वास्थय लगभग 10 दिनों से खराब चल रहा था। तबीयत में सुधार न होने पर जेल प्रशासन ने उन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया था और स्वास्थ्य सही होने के बाद चंद्रशेखर उर्फ रावण को पुन: जेल में शिफ्ट कर दिया गया। लेकिन उनकी हालत फिर से बिगङने लगी है। 

पदाधिकारियों ने चंद्रशेखर को अच्छा इलाज एवं  सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है यदि अगर चंद्रशेखर को कुछ भी होता है तो इसका जिम्मेदार प्रशासन होगा भीम आर्मी फिर से आन्दोलन करेगी। 
 

Published : 
  • 2 November 2017, 3:47 PM IST

Related News

No related posts found.