हिंदी
कन्याकुमारी: कांग्रेस द्वारा इन दिनों देश में 'भारत जोड़ो यात्रा' की ओर से निकाली जा रही है। इस यात्रा का नेतृत्व फिलहाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा का आज चौथा दिन है। शनिवार को राहुल गांधी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में स्थित मुलागुमूदु से अपनी पदयात्रा की शुरूआत की। राहुल गांधी इस यात्रा के दौरान कई लोगों सो ल रहे हैं।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी जल्द भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। जानकारी के मुताबिक प्रियंका 19 सितंबर को पदयात्रा की शुरूआत कर भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगी।
यह भी पढ़ें: Twitter पर भिड़ीं देश की दो राष्ट्रीय पार्टियाँ: भाजपा और कांग्रेस
राहुल गांधी ने चौथे दिन मुलगुमूदु से पदयात्रा शुरू की तो उनके साथ कई युवा नजर आये। इस दौरान कांग्रेस नेता के साथ लोगों का हुजुम दिखाई दिया। यात्रा के दौरान कई कांग्रेस नेता भी मौजूद रहे। पार्टी ने इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बताया है।
कांग्रेस की यह पदयात्रा तमिलनाडु से होकर 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी, और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।
कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।
Published : 10 September 2022, 11:55 AM IST
Topics : Bharat Jodo Yatra Mulgumudu Priyanka Gandhi Rahul Gandhi कांग्रेस प्रियंका गांधी भारत जोड़ो यात्रा मुलगुमूदु राहुल गांधी