Bharat Jodo Yatra: पदयात्रा के बीच कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर सामने आया राहुल गांधी का ये बयान, जानिये क्या कहा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की अगुवाई करने के बारे में कहा कि जब चुनाव होंगे तो यह साफ हो जाएगा कि ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की ये रिपोर्ट

Updated : 9 September 2022, 4:36 PM IST
google-preferred

कन्याकुमारी (तमिलनाडु): कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की अगुवाई करने के बारे में कहा कि जब चुनाव होंगे तो यह साफ हो जाएगा कि ‘‘मैं कांग्रेस अध्यक्ष बनूंगा या नहीं, इसलिए कृपया तब तक इंतजार करिए।

यह भी पढ़ें: भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन पंचायत प्रमुखों से मिले राहुल गांधी, मीडिया से हुए मुखातिब, जानिये खास बातें

उन्होंने यहां ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पत्रकारों से कहा कि पदयात्रा यह समझने की कोशिश है कि जमीनी स्तर पर क्या हो रहा है और साथ ही यह, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई की कोशिश है।

राहुल गांधी ने कांग्रेस को बचाने के लिए यह यात्रा किए जाने के आरोपों पर कहा, ‘‘भाजपा-आरएसएस अपनी राय रखने के लिए स्वतंत्र हैं लेकिन हम, लोगों से जुड़ने के लिए यह ‘यात्रा’ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा परेशान

उन्होंने कहा कि सभी संस्थान अब भाजपा के नियंत्रण में हैं और उनका विपक्ष पर दबाव बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए कोई संदेश देने के सवाल पर कहा, ‘‘मेरे पास कोई संदेश नहीं है।’’

यहां 'विवेकानंद पॉलिटेक्निक' से 118 अन्य "भारत यात्रियों' और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ पदयात्रा की शुरुआत के बाद आगे बढ़ रहे राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने के अनुरोध संबंधी सवाल पर कहा, ‘‘मैंने निर्णय ले लिया है, मैं बहुत स्पष्ट हूं, जब पार्टी के चुनाव होंगे तब जवाब दूंगा। अगर मैं कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ता हूं तो आप मुझसे सवाल पूछ सकते हैं और तब मैं जवाब दूंगा कि मैंने चुनाव क्यों नहीं लड़ा। (भाषा)
 

Published : 
  • 9 September 2022, 4:36 PM IST

Related News

No related posts found.