Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन पंचायत प्रमुखों से मिले राहुल गांधी, मीडिया से हुए मुखातिब, जानिये खास बातें

कांग्रेस ने दो दिन पहले ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का आगाज किया। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा का नेतृत्व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। यात्रा के तीसरे दिन राहुल गांधी मीडिया से भी मुखातिब हुए। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 9 September 2022, 4:25 PM IST
google-preferred

कन्याकुमारी: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज तीसरा दिन है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं। कन्याकुमारी से शुरू पदयात्रा के बीच राहुल गांधी हर दिन लोगों से मिल रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन की यात्रा नागरकोइल में स्कॉट क्रिश्चियन कॉलेज से शुरू हुई। राहुल गांधी यात्रा के बीच दोपहर को मीडिया से भी मुखातिब हुए, जहां उन्होने कई मुद्दों पर बातचीत की और भाजपा पर निशाना साधा।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस बोली- भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा परेशान

भारत जोड़ो यात्रा के तीसरे दिन पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी

राहुल गांधी ने यात्रा के दौरान तमिलनाडु में पंचायत अध्यक्षों से बातचीत की। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि हमारी यात्रा का उद्देश्य भारत के लोगों को जड़ से जोड़ना है और हमारी पंचायतों को इसमें शामिल किए बिना यह संभन नहीं है। भारत को जोड़ने के लिये पंचायतों को जोड़ना जरूरी है।

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन ही नहीं इन अन्य 14 देशों की भी महरानी थी एलिजाबेथ द्वितीय, जानिये कहां-कहां फैला है शासन

पार्टी कार्यकर्ताओं संग राहुल गांधी

राहुल गांधी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि हमारे लिए भारत जोड़ो यात्रा जनता से जुड़ने की यात्रा है। जो नुकसान भाजपा और RSS की विचारधारा ने इस देश का किया है, जिस तरह उन्होंने देश को बांटा है, नफरत फैलाई है, उसके खिलाफ हमने यह यात्रा निकाली है। 

मीडिया से बातचीत करते राहुल गांधी

मीडिया से बातचीत में कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर भाजपा डर गई है। राहुल ने कहा कि वे मुद्दे की बात नहीं करते। मुद्दे की बात करो, बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। राहुल ने कहा कि बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। 

प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस ने भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी, जिसमें राहुल गांधी के अलावा पार्टी के कई अन्य नेता समय-समय पर शिरकत करेंगे।

Published : 
  • 9 September 2022, 4:25 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement