हिंदी
नई दिल्ली: राजनीतिक दलों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक-दूसरे पर निशान साधने के मंच बनते जा रहे है। ऐसा ही मामला शुक्रवार को सामने आया, जब देश की दो मुख्य राष्ट्रीय पार्टियाँ भाजपा और कांग्रेस Twitter पर एक-दूसरे पर टूट पड़ी। दोनों ने एक-दूसरे पर हमला बोला। इस हमले के केंद्र में पीएम मोदी तक आ गये।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट ने पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की जमानत याचिका स्वीकार की
ट्विटर पर भाजपा और कांग्रेस की इस जंग को समझने से पहले आपको इस मामले की पृष्ठभूमि बता देते हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस द्वारा इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। कन्याकुमारी से शुरू हुई इस यात्रा की अगुवाई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी कर रहे हैं। शुक्रवार को तीसरे दिन की पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी सफेद रंग की टी शर्ट पहने दिखे। राहुल गांधी की इसी टी शर्ट से Twitter पर इस सियासी जंग की शुरूआत हुई।
भारतीय जनता पार्टी ने टी शर्ट पहने राहुल गांधी की पद यात्रा की एक तस्वीर के साथ एक और सफेद रंग की टी शर्ट की फोटो Twitter पर शेयर की। भाजपा ने अपने अधिकृतक ट्विटर हैंडल @bjp4india से इन दो तस्वीरों के साथ लिखा ‘भारत, देखो’। इसके साथ ही भाजपा ने टी शर्ट की तस्वीर के साथ इसके प्राइस टेग के रूप में 41,257 रुपये लिखा।
Bharat, dekho! pic.twitter.com/UzBy6LL1pH
— BJP (@BJP4India) September 9, 2022
भाजपा ने उक्त ट्विट के साथ यह बताने-जताने की कोशिश की कि राहुल गांधी जिस टी शर्ट को पहनकर पदयात्रा कर रहे हैं, उसकी कीमत 41,257 रुपये है।
भाजपा के इस ट्विट पर भले कांग्रेस भी क्यों खामोश रहती है। कांग्रेस ने भी जबाव में भाजपा पर बड़ा तंज कसा। कांग्रेस ने कहा कि भाजपा उसकी भारत जोड़ो यात्रा में उमड़ रही भीड़ को देखकर घबरा गई है। कांग्रेस के निशाने पर पीएम मोदी भी रहे।
अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर।
मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो।
बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी।
बताओ करनी है? @BJP4India https://t.co/tha3pm9RYc
— Congress (@INCIndia) September 9, 2022
कांग्रेस ने अपने ट्विट में @bjp4india को टैग करते हुए लिखा “अरे... घबरा गए क्या? भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब को देखकर। मुद्दे की बात करो... बेरोजगारी और महंगाई पर बोलो। बाकी कपड़ों पर चर्चा करनी है तो मोदी जी के 10 लाख के सूट और 1.5 लाख के चश्मे तक बात जाएगी। बताओ करनी है@bjp4india”।
Published : 9 September 2022, 5:33 PM IST
No related posts found.