Queen Elizabeth II in India: महरानी एलिजाबेथ का भारत से रहा खास नाता, जानिये कब-कब आईं भारत भ्रमण पर, पढें उनकी यादगार बातें

ब्रिटेन में 70 साल तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का गुरूवार को 96 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। एलिजाबेथ का भारत से खास नाता रहा है। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये उनकी भारत यात्रा के बारे में

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 9 September 2022, 12:32 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की उम्र में बीती रात निधन हो गया। उनके निधन पर दुनिया के दिग्गज नेता और कई देश शोक जता रहे है। ब्रिटेन में सबसे लंबे समय 70 साल तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ का भारत  से भी खास नाता है। उन्होंने कुछ खास मौकों पर भारत की यात्रा की। महारानी एलिजाबेथ पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई थीं। उन्होंने कुल तीन बार भारत की यात्रा की। 

डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में जानिये एलिजाबेथ द्वितीय के भारत दौरे के जुड़ी खास बातें।

एलिजाबेथ द्वितीय छह फरवरी 1952 को अपने पिता किंग जॉर्ज षष्ठम की मृत्यु के बाद ब्रिटने की महारानी बनीं। अगले वर्ष 1953 में वेस्टमिंस्टर एबे में उनका राज्याभिषेक हुआ। उनके ब्रिटने की महारानी बनने के कुछ वर्ष पूर्व ही भारत को आजादी मिल चुकी थी। अपने 70 वर्षों के शासन के दौरान एलिजाबेथ ने तीन बार भारत की यात्रा की। 

तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू के साथ एलिजाबेथ द्वितीय

उन्होंने भारत की अपनी यात्राओं के दौरान देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी और आईके गुजराल व समकालीन राष्ट्रपतियों डॉ. राजेंद्र प्रसाद, ज्ञानी जेल सिंह और केआर नारायणन से भी मुलाकातें की। पीएम नरेंद्र मोदी 2018 में लंदन में उनसे मिले थे। 

डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ क्वीन एलिजाबेथ

पहली बार 21 जनवरी 1961 को भारत दौरे पर आई ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ-II का तत्कालीन पीएम पं. जवाहरलाल नेहरू और तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने पहुंचे थे।

इंदिरा गांधी के साथ क्वीन एलिजाबेथ

वे डॉ. राजेंद्र प्रसाद के न्यौते पर गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने आई थीं। महारानी के साथ उनके पति स्व. प्रिंस फिलिप भी आए थे। 

अपने पहले दौरे पर रॉयल दंपती ने दिल्ली के अलावा मुंबई, चेन्नई व कोलकाता तथा आगरा के प्रसिद्ध ताजमहल का दौरा किया था। दिल्ली में उन्होंने राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी थी। तब महारानी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में हजारों लोगों की सभा को भी संबोधित किया था।

ताज महल घूमने के दौरान क्वीन एलिजाबेथ

एलिजाबेथ द्वितीय की दूसरी भारत यात्रा 7 नवंबर 1983 को हुई थी। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जेल सिंह ने उनका स्वागत किया था। इसी दौरान उन्होंने मदर टेरेसा को मानद सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द मेरिट‘ प्रदान किया था। तब वे राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में भाग लेने दिल्ली आई थीं। 

मदर टेरेसा के साथ क्वीन एलिजाबेथ

दिवंगत महारानी इसके बाद 13 अक्टूबर 1997 को तीसरी बार भारत आई थीं। तब तत्कालीन पीएम इंद्र कुमार गुजराल और तत्कालीन राष्ट्रपति केआर नारायणन ने  उनका स्वागत किया था। इसी दौरान शाही दंपती ने आजादी के आंदोलन के दौरान हुए जलियांवाला बाग हत्याकांड का जिक्र करते हुए उसे दुखद बताया था। इसके बाद महारानी और उनके प्रिंस फिलिप ने जलियांवाला बाग स्मारक जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 और 2018 में अपनी ब्रिटेन यात्रा के दौरान मुलाकात की थी।

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के जीवन से जुड़ी हर तरह की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें डाइनामाइट न्यूज़ के इस लिंक को https://hindi.dynamitenews.com/tag/Queen-Elizabeth-Dynamite-News

No related posts found.