Bharat Bandh: 27 सितंबर को देशभर में किसानों का ‘भारत बंद’, जानिए किन चीजों पर पड़ेगा असर और किसे मिलेगी छूट

तीन कृषि कानूनों के विरोध में एक बार फिर से किसानों का भारत बंद होने वाला है। जानिए इस दौरान क्या रहेगा बंद और कहां मिलेगी छूट। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 21 September 2021, 2:11 PM IST

नई दिल्लीः तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में किसान 27 सितंबर को एक बार फिर से भारत बंद करने वाले हैं। संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा के अलावा कई और किसान संगठन भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हैं। भारत बंद सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा।

ये रहेंगे बंद
- केंद्र और राज्य सरकार के सभी दफ्तर और संस्थाएं।

- बाजार, दुकान और उद्योग - स्कूल, कालेज, यूनिवर्सिटी और सभी तरह के शिक्षण संस्थान।

- हर तरह का सार्वजनिक यातायात और निजी वाहन।

-  किसी भी तरह का सरकारी या गैर सरकारी सार्वजनिक फंक्शन।

इन्हें रहेगी छूट
-  एंबुलेंस और दमकल सेवाओं सहित इमरजेंसी सेवाओं को अनुमति होगी।

- किसी भी तरह की सार्वजनिक (फायर ब्रिगेड, आपदा राहत आदि) या व्यक्तिगत इमरजेंसी (मृत्यु, बीमारी, शादी आदि)।

इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि इस भारत बंद के दौरान किसी से कोई जबरदस्ती नहीं की जाएगी। बंद के दौरान लोगों को स्वेच्छा से सब कुछ बंद करने की अपील की जाए। 

Published : 
  • 21 September 2021, 2:11 PM IST