Bollywood: 52 की उम्र में भी खूबसूरत और फिट दिखती हैं भाग्यश्री, जानें उनकी फिटनेस का राज

डीएन ब्यूरो

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 52 वां बर्थडे सैलीब्रेट कर रहीं है। 52 की उम्र में भी एक्ट्रेस की खूसबरूरती में कोई कमी नहीं आई है। जानिए कैसे वो इस उम्र में भी खुद को रखती हैं इतना फिट

बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री

आज भाग्यश्री अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं. इस उम्र में भी भाग्यश्री की खूबसूरती और फिटनेस आज भी वैसी ही है जैसा कि 32 साल पहले थी।

फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर एक्टिव

भाग्यश्री आए दिन अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करतीं रहती हैं। जिसमें वो अपनी फिटनेस के बारे में भी बताती हैं।

योग और डेड‍िकेटेड जिम रैट स्टैमिना बिल्ड‍िंग एक्सरसाइज 

कई बार उन्होंने अपने वीड‍ियोज में इन एक्सरसाइजेज के नाम भी बताए हैं। भाग्यश्री योग और डेड‍िकेटेड जिम रैट स्टैमिना बिल्ड‍िंग एक्सरसाइज भी करती हैं।

मुश्क‍िल एक्सरसाइज भी आसानी से

भाग्यश्री ने ऐसे वीड‍ियोज भी शेयर किए हैं जिनमें वे हिमालय दस्सानी के साथ मुश्क‍िल एक्सरसाइज करती नजर आईं हैं

मैंने प्यार किया से भाग्यश्री का सक्सेसफुल डेब्यू

1989 में आई राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'मैंने प्यार किया' के जरिए भाग्यश्री ने सक्सेसफुल डेब्यू किया था।

रातों रात बन गई थीं स्टार

पहली फिल्म ने भाग्यश्री को रातों रात स्टार बना दिया। फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।








संबंधित समाचार