बिजली-पानी से लेकर स्वास्थ्य तक… कुशीनगर में विकास योजनाओं पर बड़ा फैसला, पढ़ें पूरी खबर
कुशीनगर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित ‘दिशा’ समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद विजय कुमार दुबे की अध्यक्षता में जल, बिजली, स्वास्थ्य और पर्यटन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए। डिजिटल व्यवस्था और जन शिकायत निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया गया।