Mumbai: बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर बेंगलुरु पुलिस की छापेमारी

बेंगलुरु पुलिस द्वारा बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबरॉय के मुंबई स्थित घर पर छापेमारी की खबर है। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 October 2020, 4:31 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विवेक ओबरॉय के घर पर गुरुवार को बेंगलुरु पुलिस द्वाराने छापेमारी करने की खबरें है। बताया जाता है कि यह छापेमारी विवेक ओबरॉय के साले आदित्य अलवा से संबंधित एक मामले में की जा रही है। हालांकि छापेमारी को लेकर अभी और ज्यादा विवरण प्राप्त नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर करीब बेंगलुरु पुलिस सर्च वारंट लेकर विवेक ओबरॉय के जुहू स्थित घर पर पहुंची। बेंगलुरु पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की निगरानी में छापेमारी की शुरुआत की गयी। 

एक पुलिस ऑफिसर के हवाले में मीडिया में आयी रपटों में कहा गया है कि आदित्य अलवा फरार है। पुलिस ने कहा कि आदित्य विवेक ओबेरॉय के रिश्तेदार हैं और हमें जानकारी मिली है कि अलवा उनके घर में छुपा है। 

बताया जाता है कि आदित्य की तलाश को लेकर ही पुलिस द्वारा यह छापेमारी की गयी। पुलिस ने यह भी कहा कि छापेमारी से पहले इसके लिए कोर्ट से वॉरेंट लिया गया।