हिंदी
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूलों में भर्ती में अनियमितताओं की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के दो पार्षद बृहस्पतिवार को सीबीआई के अधिकारियों के सामने पेश हुए।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार सीबीआई ने बुधवार को दो टीएमसी नेताओं - बप्पादित्य दासगुप्ता और देबराज चक्रवर्ती को समन जारी किया था और उन्हें पूछताछ के लिए अपने अधिकारियों के सामने पेश होने के लिए कहा था।
अधिकारी ने को बताया, ‘‘हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि स्कूल की नौकरियों में अनियमितताओं से उन दोनों को कैसे फायदा हुआ।’’
उन्होंने कहा कि चक्रवर्ती और दासगुप्ता से एक साथ पूछताछ की जा रही है।
चक्रवर्ती राजारहाट-गोपालपुर निर्वाचन क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस विधायक अदिति मुंसी के पति हैं।
यह भी पढ़ें: स्कूल भर्ती में अनियमितताओं के मामले में ईडी की छापेमारी
जांच एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में चक्रवर्ती और दासगुप्ता के आवास और कार्यालयों पर तलाशी अभियान चलाया था।
घोटाले के सिलसिले में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी समेत सत्तारूढ़ टीएमसी के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया है।
Published : 25 January 2024, 6:28 PM IST
Topics : Kolkata School Job Scam Trinamool Congress Councilors कोलकाता तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल पूछताछ सीबीआई स्कूल नौकरी घोटाला
No related posts found.