हिंदी
हाजीपुरः यहां एक शर्मसार करने वाली घटना घटी है। एक सरकारी स्कूल में बार बालाओं से अश्लील ठुमके वाला वीडियो इस समय वायरल हो रहा है। इस दौरान क्लास रूम में अश्लील डांस का लोग लुत्फ उठाते नजर आए।
ये मामला वैशाली के महनार इलाके का है। हसनपुर दक्षिणी पंचायत के राजकीय मध्य विद्यालय में दबंगों ने एक बर्थडे पार्टी का आयोजन किया। कार्यक्रम 28 जनवरी को हुआ। इस घटना के बारे में जब प्रशासन से पूछा गया तो उनका कहना है कि किसी को इस चीज की खबर नहीं है। वहीं दूसरी ओर वीडियो वायरल होने के बाद हर जगह हड़कंप मच गया है। अश्लील डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के सवाल उठ रहे कि आखिर सरकारी स्कूल में इस आयोजन का आदेश किसने दिया।

जब अधिकारियों से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि- ये घटना किसी दूसरे जिले की है और उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। वैशाली जिले के शिक्षा पदाधिकारी ने कहा, 'ये हमारे जिले का मामला नहीं है और हमें ऐसी कोई सूचना नहीं मिली है। इसके बाद अधिकारी पत्रकारों को 'ठीक है थैंक्यू' बोलकर मौके से चलते बने। वायरल हो रहे विडियो में देखा जा रहा है कि क्लासरूम में ब्लैकबोर्ड के सामने जहां बच्चे पढ़ते हैं वहां ब्लैकबोर्ड के सामने एक के बाद एक अश्लील डांस पेश किया जा रहा है।
Published : 31 January 2021, 5:22 PM IST
Topics : bihar Vaishali video Viral video अश्लील डांस बिहार महनार वीडियो वैशाली