मुजफ्फरनगर में पुलिस मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में नई मंडी थाना पुलिस और एक शातिर वाहन चोर के बीच पुलिस मुठभेड़ हुई। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल, एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।