बलरामपुर में 10 साल की बालिका की रेप के बाद हत्या, एसपी पहुंचे घटनास्थल पर

बलरामपुर में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आयी है। शाम को शौच के लिये गयी एक 10 वर्षीय मासूम का अर्धनग्न शव खेत से बरामद किया गया। माना जा रहा है कि रेप के बाद लड़की की हत्या की गयी है।

Updated : 4 March 2018, 3:14 PM IST
google-preferred

बलरामपुर: तुलसीपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव सोनहटी में होली की शाम से लापता नाबालिग लड़की का अर्धनग्न शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया। लड़की के शव को देखकर कयास लगाये जा रहे हैं कि मासूम के साथ पहले रेप किया गया और पहचान छुपाने के मकसद से बाद में मासूम की हत्या कर दी गयी। दिल दहलाने वाली इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक मासूम के घर में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

ग्रामीणों के साथ लड़की की तलाश में जुटी पुलिस

 

जानकारी के मुताबिक होली की शाम लगभग 7 बजे कक्षा 4 की छात्रा 10 वर्षीय सविता यादव पुत्री राम केशरी यादव अपने घर से शौच के लिए गई थी लेकिन देर शाम तक वह घर वापस नहीं लौटी। घर वालों ने काफी देर तक सविता की तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद उसके घर वालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी दल-बल के साथ गाँव में पहुंची और देर रात तक गाँव में लड़की को ढूंढा गया, लेकिन लड़की नहीं मिली। अगले दिन भी गाँव के आस-पास बाग-बगीचे और तालाब आदि के पास भी लड़की को खोजा गया। इसी बीच गन्ने के खेत में लड़की की अर्धनग्न लाश बरामद की गयी। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

गन्ने के खेत से बरामद हुआ मासूम का अर्धनग्न शव

 

थाना प्रभारी निरीक्षक एसके त्रिपाठी के अनुसार शव को देखने वाले चश्मदीदों की माने तो यह मामला नाबालिग से रेप के बाद गला दबाकर हत्या करने का जैसा दिखता है। इसी बीच मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार, एएसपी शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम तुलसीपुर ने पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु करने के आदेश दे दिये गये है। थाना प्रभारी एस के त्रिपाठी तथा क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर जांच के लिये पहुंचे पुलिस अधिकारी 

पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना बहुत ही दुःखद है। इस घटना में जो भी संलिप्त होगा, पुलिस उसे जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्यवाही करेगी। घटना के बाद मृतक लड़की घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 

Published : 
  • 4 March 2018, 3:14 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement