बलिया: विनोद हत्याकांड की मुंबई में रची गई साजिश, बेवफा पत्नी ने सुपारी देकर कराया कत्ल, जानिये पूरी क्राइम मिस्ट्री

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के बलिया में विनोद सिंह हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट



बलिया: जनपद की स्वाट सर्विलांस टीम और थाना भीमपुरा पुलिस ने भीमपुरा नंबर एक में हुई विनोद सिंह हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। 6 जून को विनोद सिंह की चाकू से गला रेत कर हत्या की गई थी। पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक की पत्नी ने ही इस हत्याकांड की साजिश रची और दो लाख रूपये की सुपारी देकर भाड़े के बदमाशों से अपने पति की हत्या कराई। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक इस हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित भाड़े के दो हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त चाकू व बाइक भी बरामद कर ली गई है। 

बताया जाता है कि मृतक का आधे दर्जन से अधिक महिलाओं से अवैध सम्बंध थे। अवैध सम्बधों के चलते पति व पत्नी अलग-अलग रहते थे। पत्नी को डर था कि कहीं उसका पति अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिये प्रापटी ने बेच दे। इसलिये उसने मुंबई में रहकर इस हत्याकांड की साजिश रची। 

बलिया के पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि 6 जून की रात लगभग 11:30 बजे विनोद सिंह की गला रेत कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की तो एक से बढ़कर एक खुलासे होने लगे। पुलिस के मुताबिक विनोद सिंह की हत्या की साजिश उसकी पत्नी अनीता सिंह ने रची थी। 

पति की हत्या कि लिये अनीता ने भाड़े के हत्यारे को 2 लाख की सुपारी दी थी। पुलिस के मुताबिक विनोद और अनीता का शादी के बाद से ही मनमुटाव चल रहा था। वहीं विनोद के कई महिलाओं के साथ संबंध थे और अपनी प्रॉपर्टी बेचकर ऐशो आराम की जिंदगी जीता था। इस बात से नाराज अनीता अपने बेटे के साथ मुंबई में रहती थी। 

अनीता को इस बात का डर था की कहीं अय्याशी के चक्कर में विनोद पूरी प्रॉपर्टी ही खत्म न कर दे। इसी भय से अनीता ने मुंबई में ही प्रतापगढ़ के रहने वाले अभियुक्त सुनील सिंह, अजय चौहान और सनी चौहान के साथ मिलकर विनोद को मारने की योजना बनाई। डील के मुताबिक अनीता सिंह ने अपने पति की हत्या के लिए सुनील सिंह को एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर और बाकी कैश देने का वादा किया। 

घटना के दिन विनोद के घर में रहने वाले किराएदार ने रेकी कर भाड़े के हत्यारों को घर के अंदर भेजा और उसके बाद तीनों हत्यारे ने मिलकर विनोद सिंह की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।  

पुलिस ने पत्नी अनीता सिंह सहित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है वही दो अभियुक्त फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू और एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया है। वही घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को दस हज़ार का इनाम भी दिया है।










संबंधित समाचार