बलिया: महिला को गोली मारने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पिस्टल-कारतूस बरामद

बलिया जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र में महिला को गोली मारने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 March 2024, 7:24 PM IST
google-preferred

बलिया: जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधे के पास शुक्रवार की सुबह महिला को गोली मारने वाले ट्यूशन टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला का पति आइटीबीपी में नौकरी करता है। महिला की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। उसके पास से पिस्टल एवं कारतूस बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के संतनीसराय चौकी अंतर्गत मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधा निवासी सिंधु देवी 32 वर्ष पत्नी सुदामा यादव को दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबरी दियर निवासी घनश्याम सिंह ने गोली मार दिया, जो महिला के बाएं कंधे के पास जा लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। 

 

आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति सुदामा यादव आइटीबीपी में नौकरी करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी सिंधु देवी व उसके दो छोटे बच्चे तथा उसकी मां रहती है। यह मूलरूप से जवही दियर के रहने वाले हैं। 

आरोपी घनश्याम सिंह पड़ोस में रहने वाले सुदामा यादव के बच्चों को ट्यूशन पढाने का काम करता था। चाल चलन अच्छा नहीं  दिखा तो सिंधु देवी के पति सुदामा यादव ने करीब एक सप्ताह पहले उसे घर आने से मना कर दिया था। जिससे बौखलाए घनश्याम सिंह ने शुक्रवार की सुबह सिंधु देवी को गोली मार दिया।

इस मामले में सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अच्छे उपचार के लिए चिकित्सकों द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।

Published : 
  • 22 March 2024, 7:24 PM IST

Advertisement
Advertisement