हिंदी
बलरामपुर: यूपी के बलरामपुर में स्थित मां देवीपाटन शक्तिपीठ शक्ति स्वरूपा के 51 शक्तिपीठों में से एक है। ऐसा कहा जाता है कि जो भी भक्त यहां आते हैं वो खाली हाथ वापस नहीं जाते हैं।
ऐसा माना जाता है कि माता सती के वाम स्कंध गिरने के कारण यह स्थल सिद्ध पीठ बना। नवरात्रि के मौके पर यहां देश विदेश से लोग पूजा करने के लिए आते हैं। इस दौरान मंदिर प्रांगण में एक माह तक भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।

कहा जाता है कि जिन 51 स्थानों पर सती के अंग गिरे वह सभी शक्तिपीठ कहलाए। देवीपाटन में सती का वाम स्कंध पट सहित गिरा जिससे यह स्थल सिद्धपीठ देवीपाटन के रूप में विख्यात हुआ।

चैत्र नवरात्रि शुरू होते ही यहां भक्तों की भाड़ी भीड़ उमड़ने लगी है। मां देवीपाटन के दर्शन के लिए यहां श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगती है। देवी पाटन के निकट एक कुंड है जिसे कर्ण ने बनवाया था। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड मे स्नान करने से कई रोग दूर हो जाते हैं।
Published : 19 March 2018, 10:13 AM IST
No related posts found.
No related posts found.