बहराइच: सरयू नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत, कई लापता

मेटारिया मेला देखकर खुशी-खुशी घर लौट रहे लोगों ने कभी सोचा भी न था कि उन्हें एक दर्दनाक हादसे का शिकार होना पड़ेगा। नाव में सवार इनमें से 6 लोगों की सरयू नदी में डूबकर मौत हो गई जबकि कई लोग लापता हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है।

Updated : 7 October 2017, 11:28 AM IST
google-preferred

बहराइच: सरयू नदी में आज सुबह एक नाव पलटने से छह लोगों की नदी में डूबकर मौत हो गई जबकि कई लोग इस हादसे में अब भी लापता हैं। मृतकों में दो बच्चे और तीन गांवों के लोग शामिल है। लापता लोगों की तलाश जारी है। राहत और बचाव का कार्य जोरों पर चलाया जा रहा है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है। मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रशासन लापता लोगों की तलाश में जुटा हुआ है। 

मेटारिया मेला देखकर आ रहे थे घर 
नाव पलटने की घटना आज सुबह तड़के चार बजे इस समय हुई, जब लोग जर्जर नाव से सरयू नदी को पार कर रहे थे। सभी लोग देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के बेड़नापुर में लगे मेटारिया मेले से घर वापस लौट रहे थे। लोगों से भरी नाव नदी में डूब गई। यह हादसा रामगांव के पिपराघाट पर हुआ। नाव पलटने से नदी तट पर कोहराम मचा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव का काम शुरू किया।

12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका
पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर अब तक नदी से छह लाशें निकाल चुके हैं। नदी में 12 से अधिक लोगों के डूबने की आशंका है। बाकी लोगों की तलाश जारी है। बताया जाता है कि नाव में क्षमता से अधिक लोग सवार थे। प्रशासन लापता लोगों को खोजने में जुटा है। 

 

Published : 
  • 7 October 2017, 11:28 AM IST

Related News

No related posts found.