हिंदी
बागपत: यूपी के बागपत में रिटायर्ड फौजी ने मुस्लिम महिला को पांच दिन पहले किराए पर कमरा दिलाया था। रिटायर्ड फौजी ने दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर मुस्लिम महिला के साथ दुष्कर्म किया। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और मामले की जांच जारी है।
पीड़िता मुस्लिम महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि बागपर शहर के एक मोहल्ले में किराए के मकान में रहती है। महिला ने बताया कि, बीते 15 जनवरी की रात लगभग साढ़े आठ बजे गौरव नाम के एक फौजी ने उसके कमरे पर दूध व खाना लेकर आया। उसने खाना खाने के बाद दूध पीया तो उसे नशा होने लगा।
महिला का कहना है कि दूध में नशीला पदार्थ मिला हुआ था। उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी और फरार हो गया।
तहरीर के बाद पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित महिला ने खिलाफ घटना की तहरीर कोतवाली में दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला का निकाह मुजफ्फरनगर में हुआ था, लेकिन कई साल पहले उसका पति के साथ तलाक हो गया था। आरोपित ने महिला को पांच दिन पहले ही रहने के लिए कमरा दिलाया था।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया और आरोपित गौरव फौजी पुत्र अनिल निवासी लौहड्डा को गिरफ्तार करने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेज दिया गया।
Published : 20 January 2025, 5:17 PM IST