
बागपत: उत्तर प्रदेश के बागपत में शुक्रवार को दिलदहलाने वाली घटना प्रकाश में आयी है। ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक महिला का शव फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या या आत्महत्या पर उलझा मामला
मामला जनपद के टटीरी स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम का है। मृतक महिला की पहचान शिल्पा के रूप में हुई है।
मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतका को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था उन्होंने कहा कि उसे घर से पैसे लाने के लिए मजबूर किया जाता था और अब उसकी हत्या कर दी गई। महिला ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: पेड़ से लटका मिला प्रधान का शव, इलाके में सनसनी
पीड़ित परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस आश्रम में महिला के मौत के कारणों को जानने में जुटी हुई है। यह मामला प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईस्वरीय विश्वविद्यालय है, जहां ब्रह्मकुमारी शिल्पा का शव बंद कमरे में मिला है।
गौरतलब है कि पूर्व आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो महिलाओं ने आत्महत्या की थी। सुसाइड करने वाली 38 साल की एकता और 32 साल की शिखा तांतपुर के रहने वाले अशोक कुमार सिंघल की बेटियां थीं। दोनों सगी बहनों ने आत्महत्या से पहले तीन पेज का सुसाइड नोट लिखा था। नोट में आत्महत्या का जिम्मेदार संस्था के चार लोगों को ठहराया था।
सुसाइड नोट में दोनों बहनों ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से आरोपियों को आसाराम की तरह उम्रकैद की सजा दिए जाने की मांग की थी।
Published : 8 March 2024, 12:44 PM IST
Topics : Baghpat Brahma Kumari Ashram Dead body hanging uttar pradesh उत्तर प्रदेश बागपत ब्रह्मकुमारी आश्रम महिला शव