हिंदी
महराजगंज: न्यायालय सिविल जज सीनियर डिविजन कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक लिपिक का नाबालिक लड़का घर से गायब हो गया है। परिजनों ने सदर कोतवाली में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार एसीजेएम कार्यालय में तैनात एक वरिष्ठ लिपिक का लड़का जिसका नाम अविनाश तिवारी उम्र लगभग 16 वर्ष बीते मंगलवार की सुबह 10.45 बजे अपने घर से कही निकला लेकिन शाम तक घर वापस नही आने के बाद परिजन खोजबीन करने लगे।
जब कहीं लड़का नहीं मिला तो परिजनों ने थक हारकर सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0184/24 के तहत धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
इस संबंध में नाबालिक लड़के के पिता ने बताया कि लड़का महाराणा प्रताप इंटर कालेज में लड़का हाईस्कूल का छात्र है और मंगलवार की सुबह घर से गायब हो गया है।
बोले सदर कोतवाल
इस संबंध में सदर कोतवाल राहुल शुक्ला ने डाइनामाइट न्यूज को बताया कि लड़का गायब हुआ है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल जांच जारी है।
Published : 11 April 2024, 6:00 PM IST
Topics : ACJM office ACJM कार्यालय case Maharajganj missing registered नाबालिक बाबू महाराणा प्रताप इंटर कालेज हाई स्कूल