आजमगढ़: लड़कियां बनकर फेसबुक पर इस तरह करते थे अश्लील काम, चढे पुलिस के हत्थे

डीएन ब्यूरो

लड़की बनकर फेसबुक पर अश्लीलता फैलाना दो शातिरों को बहुत महंगा पड़ा। पुलिस ने आखिरकार दोनों को दबोच डाला। पढिये, इन शातिरों का कारनामा..



आजमगढ़: जिले के थाना महाराजगंज व मेहनगर में लड़कियों के नाम से सात फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट करना व इंटरनेट कालिंग करके लड़कियों को परेशान करने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस बारे में पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रहीं थी। आखिरकार अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ ही गये।

पुलिस अधीक्षक त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर महिलाओं व युवितयों के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर लगातार अश्लील फोटो व वीडियों पोस्ट व कमेन्ट किये जा रहे थे। इस संबंध में 28 मई को वादिनी (महिला शिकायतकर्ता) ने थाना मेहनगर, आजमगढ़ द्वारा लिखित तहरीर दी। साथ ही थाना मेहनगर को सूचना मिली कि वादिनी के नाम पर फेक ई-मेल आईडी व फेसबुक बनाकर अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर वादिनी को लगातार बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा था। 

इस सूचना पर  थाना मेहनगर में विभिन्न धाराओं  76/20, धारा 498 ए, 506 भादवि, ¾ डीपी एक्ट व 66सी आईटी एक्ट थाना-मेहनगर, आजमगढ़ में पंजीकृत किया गया।  

इसी क्रम में थाना महाराजगंज पर वादी रामसिंगार यादव ग्राम व पोस्ट देवारा जदीद थाना महाराजगंज को सूचना दी गयी कि कोई व्यक्ति उनकी पुत्री के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाकर उसका फोटो लगाकर गलत ढंग से पोस्ट कर रहा है और अश्लील कमेंट लिख रहा है। जिस पर थाना महाराजगंज पर मु.अ.सं. 100/20 धारा 66 C आईटी एक्ट व 294 IPC, के तहत थाना- महाराजगंज, आजमगढ़ में मामला पंजीकृत किया गया है। 
पुलिस अधीक्षक ने उक्त प्रकरण को तत्काल संज्ञान में लेते हुए प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज व प्रभारी निरीक्षक मेहनगर व साईबर सेल को अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया। 

इस पर कार्यवाही करते हुए 29 मई को प्रभारी निरीक्षक महाराजगंज मय हमराह द्वारा अभियुक्त देवेन्द्र यादव पुत्र  चुन्नीलाल यादव को साइबर सेल आरक्षी मनीष सिंह की मदद से इमामुदीनपुर पो. सुतहरपारा थाना जहांगीरगंज जिला अम्बेडकरनगर से गिरफ्तार किया गया। इसी क्रम में पुलिस द्वारा एक अन्य अभियुक्त जितेन्द्र प्रताप सिंह पुत्र राम आसरे सिंह थाना-मेहनगर, जिला जौनपुर (थाना मेहनगर) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ आगे की कार्यवाही की जा रही है। 










संबंधित समाचार