हिंदी
आजमगढ़: जिले के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव में खाना बनाते समय एक बड़ा हादसा हो गया। यहां रसोई गैस के सिलेंडर आग (Fire) लगने के बाद विस्फोट (Explosion) हो गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति की रिहायसी मंडई जलकर खाक हो गयी। इस घटना में तीन लोग झुलस गए। हादसे में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के भैरोदासपुर गांव निवासी रामगढ़ यादव अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनकी सिर्फ पांच लड़कियां हैं, एक लड़की गंगा ही पिता के पास रहती है। रामगढ़ स्वयं ही अपना खाना बनाते खाते हैं।
सोमवार सुबह भी रामगढ़ अपने लिए खाना बना रहे थे कि तभी अचानक गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते रिहायसी मंडई को भी चपेट में ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और मंडई में बंधे जानवरों को खोलकर बाहर किया।
यह भी पढ़ें: दो पक्षों में जमकर खूनी संघर्ष, सरेआम मारपीट का वीडियो वायरल, जानिये पूरा मामला
लोग जलते हुए सिलेंडर को बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि तभी उसमें विस्फोट हो गया। जिससे रामगढ़ जहां मामूली रूप से झुलस गये वहीं उनके भतीजे 55 वर्षीय बलिराम यादव तथा 50 वर्षीय बलिहारी यादव पुत्रगण स्वर्गीय जासे यादव गंभीर रूप से झुलस गए।
हादसे में झुलसे हुए लोगों में रामगढ़ व बलिराम का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है तथा बलिहारी यादव को जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: राजा भैया ने बदली चाल, राज्य सभा चुनाव में वोटिंग को लेकर किया ये ऐलान
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मचारियों द्वारा किसी तरह आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी में पीड़ित परिवार की तीस हजार नकद सहित पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। करीब एक लाख से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है।
Published : 26 February 2024, 4:35 PM IST
Topics : Azamgarh cooking explosion fire gas cylinder आजमगढ़ गैस सिलेंडर महराजगंज कोतवाली विस्फोट हादसा