हिंदी
आजमगढ़ः रानी सती श्याम भक्त मंडल ने भादो अमावस्या के मौके पर आजमगढ़ के मारवाड़ी धर्मशाला में रानी सती दादी का भव्य दरबार लगाकर यहां कीर्तन का आयोजन किया। जिसमें बढ़चढ़कर आस-पास के गांवों से आए भक्तों ने शिरकत की।
यह भी पढ़ेंः फतेहपुर में पांच दिवसीय किसान मेला, कृषि मंत्री बोले- सरकार देगी अत्याधुनिक कृषि यंत्र
भक्त मंडल की तरफ से दिल्ली की गौरी अग्रवाल समेत कई अन्य जाने-माने भजन गायकों को यहां बुलाया गया था। इन सभी गायकों व कलाकारों ने मारवाड़ी धर्माशाला में समां बांध दिया।
खासतौर पर गौरी अग्रवाल के भजनों पर तो भक्त झूम उठे। भक्तिमय माहौल के बीच सभी भक्त नाचने लगे और कीर्तन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Published : 9 September 2018, 1:38 PM IST
No related posts found.