हिंदी
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की तबीयत फिर से खराब हो गई है। बुधवार सुबह उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस समय आजम खान ICU में डाक्टरों की निगरानी में हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले आजम खान को अचानक पसीने आया और सांस लेने में तकलीफ हुई, तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर रामपुर से दिल्ली ले जाया गया। जहां के चैकअप पता चला कि आजम खान को हार्ट अटैक आया था।
अस्पताल में जांच में पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। इसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने आजम खान के दिल की एंजयोप्लास्टी कर दिया। डॉक्टरों की माने तो फिलहाल आजम खान की हालत स्थिर है।
Published : 14 September 2022, 11:50 AM IST
Topics : Azam Khan Delhi Ganga Ram Hospital heart attack आजम खान तबीयत खराब दिल का दौरा दिल्ली भर्ती सर गंगाराम अस्पताल