Ram Mandir: ऐतिहासिक राम नगरी में आज नये इतिहास की नींव, सज-धज कर तैयार अयोध्या, गवाह बनेगी पूरी दुनिया

डीएन ब्यूरो

वर्षों के इंतजार के बाद ऐतिहासिक राम नगरी अयोध्या में आज नएं इतिहास की नींव रखी जा रही है। पीएम मोदी की उपस्थिति में पूरी दुनिया इस ऐतिहासिक पल की गवाह होगी। डाइनामाइट न्यूज से जानिये भूमि पूजन का हर ताजा अपडेट..

नये इतिहास के लिये सजी-धजी अयोध्या
नये इतिहास के लिये सजी-धजी अयोध्या


अयोध्या: वर्षों के लंबे इंतजार के बाद ऐतिहासिक राम नगरी अयोध्या में आज नये इतिहास की नींव रखी जा रही है। राम मंदिर के निर्माण के लिये आज अबसे कुछ ही घंटों बाद यहां भूमि पूजन कार्यक्रम किया जाने वाला है, जिसके बाद राम मंदिर का विधिवत निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। वर्षों के इंतजार के बाद मिले इन ऐतिहासिक पलों की गवाह पूरी दुनिया बनने वाली है।

यह भी पढ़ें.. Ram Temple: अयोध्या में रामार्चन पूजा, सभी देवी-देवताओं का किया जा रहा आह्वान, भक्तिमय हुई रामनगरी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर बाद ही राम मंदिर समेत हिन्दुत्व के आंदोलन की अगुवाई करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत संत-समाज से जुड़े लोगों, धर्माचार्यों, गणमान्य व्यक्तियों, मंदिर आंदोलन में भागीदारी निभाने वाले कार सेवकों या उनके परिजनों की उपस्थिति में राम मंदिर शिलान्यास करेंगे। 

यह भी पढ़ें.. Ram Temple: भूमि पूजन के लिये तैयार अयोध्या, शंखनाद के साथ हनुमानगढ़ी में विशेष पूजा शुरू, जानिये पूरा कार्यक्रम 

अयोध्या इन ऐतिहासिक क्षणों के लिये पूरी तरह सज-धज चुकी है। यहां का पूरा माहौल राममय हो गया है। आध्यात्म और भक्ति संगीत की गूंज से गुंजायमान अयोध्या में भूमि पूजन के लिये आमंत्रित संत समाज के कई लोग और गणमान्य व्यक्ति कल शाम ही यहां पहुंच गये थे। जबिक प्रधानमंत्री मोदी कुछ ही घंटों बाद यहां पहुंचने वाले हैं।

यह भी पढ़ें.. इस शुभ मुहूर्त में होगा राम मंदिर के लिये भूमि पूजन, पीएम मोदी को पूजा के लिये केवल कुछ सैकेंड्स 

अयोध्या में भूमिपूजन को लेकर सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। भूमि पूजन के ऐतिहासिक कार्यक्रम के बाद कच्चे और अस्थायी मंदिर में रहने वाले भगवान राम को विराजित होने के लिये तीन मंजिला भव्य मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा।

यह भी पढ़ें.. Ram Mandir: भूमि पूजन के लिये सजी अयोध्या, चारों ओर मनमोहक दृश्य

रामनगरी में भूमिपूजन कार्यक्रम को लेकर को गली मौहल्ले की सड़कों के साथ यहां से गुजरने वाले राजमार्गों पर भव्य होर्डिंग्स लगी हुई हैं। शहर भर और उसके बाहरी हिस्सों में होर्डिंग्स में भगवान राम के अलावा पीएम मोदी की फोटो लगायी गयी है।

पांच-छह सदियों तक चले लंबे राम मंदिर निर्माण के आंदोलन की गवाह रही अयोध्या आज अपने अराध्य राम के इंतजार में पूरी तरह खिल उठी है। लंबी क्रांतियों और संघर्ष के बाद आज रामनगरी को वो सब मिलने का मार्ग साफ हो जायेगा, जिसका सपना यहां का आदमी ही नहीं बल्कि पुरातन धरोहरें और दुनिया भर का हर भक्त देखता आया है। राम मंदिर के लिये लंबा संघर्ष करने वाले दुनिया भर के रामभक्तों के लिये आज का दिन बेहद खास है।

अयोध्या समेत देश और दुनिया के हर राम भक्त के मन में आज नया उल्लास है। हर कोई उस पल की बेसब्री से इंतजार कर रहा है, जब पीएम मोदी भूमि पूजन करेंगे और भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा। इन ऐतिहासिक, गौरवान्वित और अभूतपूर्व पलों के इंतजार में हर कोई अपनी पलकें बिछाये इंतजार कर रहा है। भारत के लिये भी गौरवशाली इन क्षणों की गवाह पूरी दुनिया बनने जा रही है।   

 










संबंधित समाचार