हिंदी
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां पीएचडी कर रहे एक भारतीय छात्र पर चाकू से 11 बार जानलेवा हमला किया गया। ये हमला 6 अक्तूबर की रात किया गया। इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, 6 अक्तूबर की रात भारतीय छात्र एटीएम से पैसे निकालकर अपने रूम पर जा रहा था, तभी उस पर अचानक चाकू से हमला किया गया। हमले में भारतीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह भारतीय छात्र आगरा के कस्बा किरावली के रहने वाला है, और इसका नाम शुभम गर्ग है। घटना की जानकारी मिलने बाद से पीड़ित परिवार परेशान है और वीजा का इंतजार कर रहा है।
ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग के प्रवक्ता बताया कि घायल शुभम गर्ग को हर तरह की सहायता प्रदान की दी रही है। वहीं इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है, जो अभी पुलिस हिरासत में है। इसके अलावा छात्र के परिवार के लोगों के लिए वीजा की प्रक्रिया में भी उच्चायोग मदद कर रहा है।
Published : 14 October 2022, 4:58 PM IST
No related posts found.