हिंदी
नई दिल्ली: पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से एक बड़ी खबर है। यहां सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया गया। इस हमले में पांच सैनिकों की मौत हो गई है, जबकि 13 घायल बताये जा रहे हैं। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों का एक काफिला रविवार सुबह पाकिस्तान के क्वेटा से ताफ्तान जा रहा था। इसी दौरान सुरक्षाबलों के काफिले पर हमला किया गया, जिसमें 5 की मौत और 13 घायल हो गये।
हमले की सूचना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। बीएलए ने दावा किया है कि इसमें 90 सैन्यकर्मी मारे गए।
IED से लदे हुए वाहन ने सैन्य बस को मारी टक्कर
हमला क्वेटा से दूर नोशकी में हमला हुआ। हमले के बाद सेना ने इलाके में हेलीकॉप्टर और ड्रोन तैनात कर दिए हैं। बता दें कि काफिला शनिवार को ताफ्तान जा रहा था। काफिले में सेना की सात बसें और दो अन्य वाहन थे। आईईडी (IED) से लदे हुए वाहन के काफिले की एक बस से टक्कर हो गई। यह आत्मघाती हमला था। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुग्ती ने हमले की निंदा की है।
क्या है BLA की मांग?
BLA, पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी चाहता है। यह प्रांत ईरान से सटा हुआ है। आज से नहीं दशकों से आजादी की मांग चल रही है। प्राकृतिक और खनिज संसाधनों से लैस इस प्रांत का पाकिस्तान ने खूब लूटा है। इस प्रांत को लूटते-लूटते पाकिस्तान का मन भर गया तो उसने चीन को भी इस नापाक हरकत में जोड़ लिया।
चीन ने बलूचिस्तान में ग्वादर बंदरगाह और अन्य परियोजनाओं में निवेश किया है। बलूचिस्तान के लोगों का आरोप है कि पाकिस्तान और चीन प्रांत की प्राकृतिक संसाधनों का दोहन कर रहे हैं।
Published : 16 March 2025, 1:18 PM IST
Topics : Attack in Pakistan Breaking News Dynamite News injured pakistani Latest News pakistan Security forces Pakistani soldiers