पाकिस्तान के पेशावर में FC मुख्यालय पर भयंकर हमला: धमाकों और फायरिंग से दहशत, तीन आतंकी ढेर
पाकिस्तान के पेशावर में सोमवार सुबह संघीय पुलिस दल (FC) के मुख्यालय पर आतंकियों ने हमला किया। सुबह 8:10 बजे हुए हमले में दो धमाके और गोलियों की फायरिंग हुई। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और तीन आतंकियों को मार गिराया। मुख्यालय के गेट पर एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया।