
गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि राज्य़ के 60 और गांवों को बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र (बीटीआर) में शामिल किया जाएगा।
सरमा ने कहा कि बीटीआर में शामिल किए जाने वाले 60 नए गांवों में से 43 राजस्व गांव और 13 वन गांव होंगे। ये गांव असम के ढेकियाजुली, सूटिया, विश्वनाथ, बेहाली और गोहपुर के क्षेत्रों से होंगे।
उन्होंने कहा कि बोडो समझौते के अनुसार, 80 प्रतिशत बोडो आबादी वाले गांवों को बीटीआर में शामिल किया जाएगा।
बोडोलैंड टेरिटोरियल काउंसिल (बीटीसी) के प्रमुख प्रमोद बोरो ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की घोषणा का स्वागत किया है। उन्होंने कहा,“इस गणतंत्र दिवस पर बीटीआर शांति समझौता करवाने को लेकर, मुख्यमंत्री सरमा का धन्यवाद।”
उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने बोडोलैंड आंदोलन के 2001 के शहीदों के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। (वार्ता)
Published : 27 January 2023, 6:13 PM IST
Topics : assam BTR chief minister Himanta Biswa Sarma असम बीटीआर बोडोलैंड प्रादेशिक क्षेत्र मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा