Arvind Kejriwal: दिल्ली पुलिस ने AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, BJP का भी प्रदर्शन

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ AAP का दिल्ली में प्रदर्शन जारी है। पुलिस ने विरोध कर रहे आप के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 March 2024, 12:01 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) ने पीएम आवास के घेराव का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद पुलिस ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किये हैं। प्रर्दशन कर रहे आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ताओं पुलिस ने हिरासत में लिया है।

दूसरी तरफ मुख्यमंत्री पद से अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भी प्रदर्शन किया जा रहा है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की घोषणा के बाद पुलिस ने पीएम आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। कई मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकासी को प्रतिबंधित किया गया है। जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा बलों का कड़ा पहरा है। 

भाजपा और आप दोनों दल एक-दूसरे के खिलाफ आज सड़कों पर जोर आजमाइश कर रहे। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं। 

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई  है। उन्होंने कहा कि हमनें दिल्ली पुलिस कर्मियों के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया है। वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने जिलों में स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

Published : 
  • 26 March 2024, 12:01 PM IST