हिंदी
राजौरी/जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में शनिवार को सेना की एक एंबुलेंस के सड़क से फिसलकर खाई में गिर जाने से सेना के दो जवानों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि एंबुलेंस नियंत्रण रेखा के पास डुंगी गाला के करीब तब दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब उसके चालक ने एक मोड़ पर नियंत्रण खो दिया।
उन्होंने बताया कि दुर्घटना में एंबुलेंस चालक और एक जवान की मौत हो गई। बचावकर्मियों ने उनके शव खाई से निकाल लिए हैं।
Published : 29 April 2023, 5:02 PM IST
Topics : एंबुलेंस जम्मू कश्मीर जवान भारतीय सेना मौत राजौरी जिला शहीद सड़क हादसा
No related posts found.