पुणे में पुलिस ने रोका ए आर रहमान का कार्यक्रम, जानें क्या था कारण

महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान के एक कार्यक्रम को रोक दिया, क्योंकि यह रात 10 बजे की समय सीमा के बाद भी जारी था। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 1 May 2023, 6:53 PM IST
google-preferred

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने ऑस्कर पुरस्कार विजेता संगीतकार ए आर रहमान के एक कार्यक्रम को रोक दिया, क्योंकि यह रात 10 बजे की समय सीमा के बाद भी जारी था। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

रविवार को यहां हुए कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ हुआ, जिसमें एक पुलिस अधिकारी को मंच पर जाते और रहमान, अन्य कलाकारों तथा आयोजकों को संगीत कार्यक्रम रोकने के लिए कहते देखा सकता है।

पुणे में राजा बहादुर मिल्स परिसर में रहमान के कार्यक्रम को देखने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्र हुए थे।

बंडगार्डन पुलिस थाने के निरीक्षक संतोष पाटिल ने बताया, ‘‘रात 10 बजे की समय सीमा पार हो जाने के कारण हमने उन्हें (रहमान को) और अन्य कलाकारों को कार्यक्रम बंद करने को कहा।’’ वीडियो में देखा जा सकता है कि पाटिल घड़ी की ओर संकेत करते हुए रहमान और अन्य कलाकारों को कार्यक्रम बंद करने के लिए कह रहे हैं।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस सिलसिले में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Published : 
  • 1 May 2023, 6:53 PM IST

Advertisement
Advertisement