‘परी’ अनुष्का को देखोगे तो डरोगे आप भी…

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बेहद ही डरावना लुक सामने आया है उनके इस लुक को देखने के बाद आप भी डर जायेंगे।

Updated : 10 July 2017, 1:20 PM IST
google-preferred

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की आने वाली फिल्म 'परी' का नया पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के पोस्टर को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अनुष्का ने फिल्म की रिलीज डेट भी बताई हैं।

इस फिल्‍म के पहले पोस्‍टर में ही अनुष्‍का काफी डरावनी लग रही है और अब तक का ये अनुष्का का  सबसे अलग लुक है। पोस्‍टर में अनुष्‍का जमीन पर बीमार लेटी हुई नजर आ रही हैं। साथ ही अनुष्‍का के पैरों में बांधने का निशान नजर आ रहा है जिससे लगता है कि उन्‍हें लंबे समय तक बांध कर रखा गया है। यह पोस्‍टर भी पहले वाले पोस्‍टर से डरावना लग रहा है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख के बॉलीवुड में 25 साल पूरे, जानिये शाहरुख को कैसे मिला पहला ब्रेक..

यह भी पढ़ें: कैटरीना कैफ ने रणबीर कपूर को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा

अक्सर परी का नाम सुनते ही दिमाग में बड़ी आंखों वाली, सुन्दर सी लड़की का चेहरा सामने आने लगता है लेकिन फिल्म के पोस्टर में इससे उलट अनुष्का का डरावना चेहरा दिखाया गया है। यह फिल्म अगले साल 9 फरवरी को सिमेनाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्‍म हॉरर है या थ्रिलर इसके बारे में अभी कहना थोड़ा मुश्किल लग रहा है। बता दें कि 'परी' अनुष्‍का के प्रोडक्‍शन हाउस की तीसरी फिल्‍म है।

Published : 
  • 10 July 2017, 1:20 PM IST

Advertisement
Advertisement