हिंदी
बहराइचः भारत नेपाल सीमा के रूपईडीहा बार्डर पर तैनात एसएसबी के जवानों ने शनिवार को चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक की तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के पास से साढ़े तीस लाख रूपए से अधिक की कीमत का अफीम बरामद हुआ। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसे यह अफीम गोविन्द नाम के आदमी ने हिमाचल प्रदेश पहुंचाने के लिए दिया था।
यह भी पढ़ें: अफीम के गोरखधंधे का पर्दाफाश, 50 लाख की अफीम बरामद
युवक के मुताबिक अफीम पहुंचाने के बदले में उसे तीस हजार रूपए मिलते। फिलहाल अफीम को सीज कर युवक को एनसीबी लखनऊ को हैण्डओवर कर दिया गया है। बता दें कि दो दिन पहले भी इसी बॉर्डर पर एक महिला को गिरफ्त में लिया गया था, जिसके पास लगभग 50 लाख रूपए की अफीम बरामद हुई थी।
Published : 6 May 2017, 1:35 PM IST
Topics : अफीम गिरफ्तारी बरामद बहराइच भारत नेपाल सीमा रूपईडीहा बॉर्डर रूपए
No related posts found.