हिंदी
नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ तो दिल्ली हाईकोर्ट से उन्हें राहत नहीं मिली है। वहीं, दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार के खिलाफ विजिलेंस विभाग ने बड़ा एक्शन लिया है और उन्हें पद से हटा दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब उन्हें ईडी ने सोमवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विजिलेंस विभाग ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए यानी निजी सचिव विभव कुमार की नियुक्ति को सही नहीं माना है। विजिलेंस विभाग के स्पेशल सेक्रेटरी वाईवीवीजे राजशेखर द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि कुमार की सेवाएं तत्काल प्रभाव से खत्म कर दी गई हैं। विभव कुमार की नियुक्ति के लिए निर्धारित प्रक्रिया और नियमों का ईमानदारी से पालन नहीं किया गया। इसलिए ऐसी नियुक्ति अवैध और अमान्य है।
बता दें कि कथित शराब घोटाले मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने सोमवार को सीएम अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव से पूछताछ की थी।
Published : 11 April 2024, 9:46 AM IST
Topics : arvind kejriwal Delhi PA Vibhav Kumar Vigilance Department अरविंद केजरीवाल दिल्ली पीए विजिलेंस विभाग विभव कुमार