भारतीय महिला टीम की एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में एक और बड़ी जीत, जानिये ये बड़े अपडेट

भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 August 2023, 1:54 PM IST
google-preferred

नयी दिल्ली: भारतीय महिला हॉकी टीम ने मस्कट में एशियाई हॉकी 5 विश्व कप क्वालीफायर में जापान पर 7-1 से जीत दर्ज की।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार भारत ने शुक्रवार को पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-2 से हराया था। इस जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय टीम ने शनिवार को आक्रामक शुरुआत की जिसमें फॉर्म में चल रही महिमा चौधरी ने सातवें मिनट में गोल कर अपनी टीम को आगे कर दिया।

उन्होंने 30वें मिनट में दूसरा गोल किया।

भारत के लिए अन्य गोल अक्षता धेकाले ने आठवें, मरियाना कुजुर ने 12वें, ज्योति ने 23वें, मोनिका दिप्पी टोप्पो ने 27वें और अजमिना कुजुर ने 30वें मिनट में किये।

No related posts found.