
मुंबई: बॉलीवुड के मिस्टर इंडिया अनिल कपूर ने अपने प्रशंसकों के बीच सोशल मीडिया पर अपनी लवस्टोरी शेयर की है।
#SoundOn
???? ?? ??? ????????? ?? ? ???? ???? ?????...
?????? ????????? ?????????????, ?? ????????? ??? ????????? ?? ????!
Watch out for our wedding story tomorrow... pic.twitter.com/VEbACQlGZD— Anil Kapoor (@AnilKapoor) May 18, 2020
अनिल कपूर और उनकी पत्नी सुनीता कपूर बॉलीवुड में पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। 19 मई को अनिल कपूर और सुनीता कपूर की शादी की सालगिरह है, जिसे लेकर अनिल काफी एक्साइटेड भी नजर आ रहे हैं। सालगिरह के जश्न से पहले अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्होंने सुनीता कपूर को कैसे प्रपोज किया था। अनिल ने वीडियो में कहा कि मैंने करियर और प्यार में से अपने प्यार को चुना। लोग वेडिंग एनिवर्सरी मनाते हैं, जबकि वे प्रपोजल एनिवर्सरी मनाते हैं।
अनिल कपूर ने सुनीता कपूर के साथ शेयर किये अपने वीडियो में कहा, “17 मई की रात, यह एक लंबी लव स्टोरी की शुरुआत थी। मैंने एक जरूरी फिल्म साइन की थी, जो कि मेरे करियर के लिए बड़ा स्टेप था और 18 मई को भी मैंने एक बड़ा कदम उठाया। मैंने अपनी गर्लफ्रेंड सुनीता को प्रपोज किया और उनके मेरी पत्नी बनने के बारे में पूछा। हे भगवान, मैं बहुत तनाव में था। मैं इस चीज को बार-बार आगे बढ़ा रहा था और तब समय आ गया जब मुझे अपने करियर और प्यार को चुनना था। और मैंने प्यार चुना और उन्हें 18 मई को प्रपोज कर दिया।”
अनिल कपूर ने अपने वीडियो बताया, “लोग शादी की सालगिरह मनाते हैं और प्रपोज एनिवर्सरी भी मनाते हैं। हम अपने आप को भूलने नहीं देते कि हम कितने भाग्यशाली हैं।” (वार्ता)
Published : 19 May 2020, 3:10 PM IST