हिंदी
अनंतपुर: आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के सेत्तूर मंडल के मुलकालेडु गांव में शनिवार तड़के गैस सिलेंडर फटने से घर की छत गिर जाने से एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।
पुलिस ने कहा कि मृतकों की पहचान दादू (35), शरफाना (30) फिरोज (6) और जहांबी के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए यहां के सरकारी सामान्य अस्पताल भेज दिया है। (वार्ता)
Published : 28 May 2022, 5:16 PM IST
Topics : आंध्र प्रदेश गैस सिलेंडर पुलिस फटा मुलकालेडु मौत
No related posts found.