हिंदी
लखनऊ: राज्य के अमरोहा जिले के कम्यूनिटी हेल्थ सेंटर से दो दिन पहले हुई नवजात बच्चे की चोरी की घटना को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
इस बात का भी अंदेशा जताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों द्वारा इसी तरह की बच्चा चोरी की घटनाओं को अन्य स्थानों पर भी अंजाम दिया होगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
अमरोहा के पिपलौती खुर्द गांव के एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से 30 जून को कुछ अज्ञात लोगों ने एक नवजात बच्चे को चोरी कर लिया था। बच्चा चोरी होने की घटना से वहां हड़कंप मच गया। थोड़े समय पहले ही जन्मे बच्चे के चोरी होने के कारण उकी मां व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।
घटना की जानकारी मिलने के बाद से पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुटी थी। आखिरकार पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी किया गया बच्चा बरामद कर लिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस द्वारा पूछताछ जारी है।
Published : 2 July 2020, 11:14 AM IST
Topics : Amroha Child stealing अमरोहा उत्तर प्रदेश गिरफ्तार पिपलौती खुर्द पुलिस बच्चा चोरी सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र
No related posts found.