Bhojpuri Video: लॉकडाउन के बीच आम्रपाली और निरहुआ का ये वीडियो हो रहा वायरल, रोमांटिक कैमिस्ट्री मचा रही बवाल

दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की फिल्मों और वीडियो को लोग बहुत ज्यादा पसंद करते हैं। हाल ही में दोनों का बेहद ही हॉट वीडियो वायरल हो रहा है, इसे अब तक करोड़ो लोग देख चुके हैं। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर…

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 15 April 2020, 4:24 PM IST

पटनाः भोजपुरी सिनेमा में अपनी जोड़ी से धमाल मचाने वाले दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) उर्फ़ निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Aamrapali Dubey) का एक गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में छा रहा खेसारी लाल का यह भोजपुरी गाना, देखें वीडियो 

लॉकडाउन के समय लोग घर पर बैठे-बैठे इस विडियो को एन्जॉय कर रहे हैं। इस गाने को अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने के बोल हैं... 'हमरा चोलिया में। ये गाना भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी का है।

यह भी पढ़ें: पवन सिंह और मणि भट्टाचार्य का ये हॉट वीडियो मचा रहा तहलका, देखा गया है 5 करोड़ बार

इसे भोजपुरी की मशहूर सिंगर कल्पना पोटवारी ने गाया है। इस गाने को प्यारे लाल यादव ने लिखा है और राजेश रजनीश ने संगीत दिया है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली की रोमांटिक कैमिस्ट्री लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आ रही है।

Published : 
  • 15 April 2020, 4:24 PM IST