हिंदी
अमेठी: थाना मुंशीगंज अंतर्गत सैनीपुर में अजय सैनी पुत्र नागेश्वर प्रसाद निवासी वारीपुर ताला के साथ हाल ही में हुई लूट का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। मामले में तीन शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है जिसका नाम मनदीप तिवारी, शुभम पांडे, शुभम यादव है।
शातिर लुटेरों के कब्जे से पुलिस ने अदद तमंचा, एक अदद जिंदा कारतूस, 3 सोने के लाकेट, दो सोने की अंगूठी, 6 चांदी के पायल, एक डायरी, एक कैसमेमो, एक कैटलॉक, एक आधार कार्ड, एक डीएल, दो एटीएम कार्ड सहित 37200 रूपये नगद बरामद किये हैं। लूट में प्रयुक्त बिना नंबर की पल्सर मोटरसाइकिल को पुलिस ने एमवी एक्ट 207 के तहत सीज कर दिया ।
गौरतलब है कि 24 मार्च 2019 को हुई लूट की घटना के शीघ्र खुलासा करने हेतु अमेठी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने प्रभारी निरीक्षक मुंशीगंज को कड़े निर्देश निर्गत किए थे, जिसके परिणाम स्वरूप मुंशीगंज पुलिस ने कड़ी मेहनत करके दो दिन बाद ही लूट की घटना का खुलासा कर तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया ।
Published : 27 March 2019, 10:03 AM IST
Topics : अमेठी पुलिस गिरफ्तार आरोपी नगदी बरामद शातिर लुटेरे सामान
No related posts found.