हिंदी
नई दिल्ली: संध्या थिएटर में हुई एक महिला की मौत के मामले में अल्लू अर्जुन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार की दोपहर को पुलिस ने एक्टर को घर से गिरफ्तार किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हैदराबाद की कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आइए इस मामले से जुड़ी पूरी डिटेल्स जान लेते हैं।
भगदड़ मामले में हुई थी गिरफ्तारी
अल्लू अर्जुन को पुलिस शुक्रवार को उनके घर से पूछताछ के लिए थाने ले गई थी। इसके बाद खबर आई कि उनको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया। जहां पर कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे भेज दिया है।
Published : 13 December 2024, 4:47 PM IST
Topics : 13 Days Allu Arjun arrest Dynamite News judicial custody News Dynamite Pushpa 2 trending news