हिंदी
अलीगढ़: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यूपी चुनाव के लिये अलीगढ़ दौरे पर हैं। यहां एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि अलीगढ़ के लोग इस बार पश्चिमी यूपी में भारतीय जनता पार्टी पर हमेशा के लिये ताला लगाने का काम करेंगे। सपा, आरएलडी और हमारे छोटे व क्षेत्रीय दलों का गठबंधन इस बार एकरंगी लोगों को यूपी से हटाने का काम करेगा।
अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार का उत्तर प्रदेश का चुनाव बेहद अहम चुनाव है। यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने का चुनाव है। यह चुनाव एकरंगी लोगों को सत्ता से बेदखल कर यूपी को विकास के पथ पर आगे ले जाने का चुनाव है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार हम सभी लोग मिलकर भारतीय जनता पार्टी का सफाया करेंगे। आरएलडी और सपा ने गठबंधन तैयार किया है। हमने बड़े पैमाने पर छोटे और क्षेत्रीय दलों को एक साथ लाने का काम किया है। समाजवादी पार्टी ने सभी लोगों को जोड़ने का काम किया है। अब एकरंगी (भाजपा) लोगों को उत्तर प्रदेश से हटाने के लिये हम सब मिलकर काम करेंगे।
समाजवादी सरकार के समय जितने काम हुए थे, वो आज भी जमीन पर दिखते हैं। भाजपा सरकार ने पुलिस का नंबर 100 से 112 करके पूरी व्यवस्था का कबाड़ा कर दिया है। समाजवादी सरकार में दिये गये लेपटॉप आज भी चल रहे हैं, वे बंद नहीं हुए। सपा सरकार आने पर हम युवाओं के लिये ऐसी कई योजनाएं फिर से शुरू करेंगे।
भाजपा को अपने संकल्प पत्र पर जनता को जबाब देना चाहिये। उन्होंने लेपटॉप, फ्री डेटा-वाई फाई समेत कई वादे किये थे लेकिन भाजपा ने केवल जनता को धोखा दिया। लखनऊ के लोगो को तो स्मार्ट फोन, लेपटॉप, फ्री डेटा-वाई फाई बांटे गये लेकिन अलीगढ़ के लोगों को कुछ नहीं दिया गया।
Published : 5 February 2022, 2:17 PM IST
No related posts found.