हिंदी
प्रयागराज: सपा सांसद धर्मेंद्र यादव सपा छात्रसंघ के साथ आज बालसन चौराहे पर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए लाठीचार्ज किया जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव घायल हो गए हैं।
घायल होने के बावजूद भी पुलिस ने धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया।
ऐसे में नाराज सपा कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की गाड़ी में आग लगा दी है।
सपा कार्यकर्ताओं का उग्र प्रदर्शन सूबे कई शहरों में जारी है। जगह-जगह जाम लगाकर धरना प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। इस वक्त पूरे इलाके में अराजकता का माहौल है।
Published : 12 February 2019, 4:30 PM IST