अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के विरोध में इलाहाबाद विवि में बवाल, पुलिस ने भांजी लाठियां, की हवाई फायरिंग

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज जाने से रोके जाने प्रदेश भर में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने लिए हवाई फायरिंग की। पढ़ें डाइनामइट न्यूज़ की रिपोर्ट..

Updated : 12 February 2019, 3:46 PM IST
google-preferred

प्रयागराज: सपा मुखिया अखिलेश यादव को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोकने का मामला गर्माता जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा शासित क्षेत्र में हुई इस हरकत को लेकर पूरी राजधानी भर में सपा कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव को रोकने पर इलाहाबाद विवि में बवाल, पुलिस लाठीचार्ज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव घायल, सिर में लगी चोट

प्रयागराज के बालसन चौराहे पर सपा नेता धर्मेंद्र यादव धरने पर बैठे हैं। बालसन चौराहे पर छात्रों ने बवाल मचा रखा है। पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किए जाने की खबर मिल रही है। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हवाई फायरिंग भी की है। पुलिस का कहना है कि आक्रोशित छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया।

यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE..

सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सिर में लगी चोट

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज किया जिसमें सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सिर में चोट लग गई है। इससे प्रदर्शनकारी और भी आक्रोशित हो गए हैं।  प्रदेश भर में इसके विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।

लाठीचार्ज में घायल सपा सांसद धर्मेंद्र यादव

 

Published : 
  • 12 February 2019, 3:46 PM IST