हिंदी
कानपुरः आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कानपुर पहुंचे हैं। वहां उन्होनें 20 दिसंबर को जुमे की नमाज के बाद बाबूपुरवा में हुई हिंसा में मृतक रईस के परिजनों से मुलाकात की।

यह भी पढ़ेंः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर लगाए बड़े आरोप, डीजीपी को लेकर कही ये बात...

अखिलेश यादव के दौरे के दौरान कड़ी सुरक्षा की गई है। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद रही। कानपुर दौरे के दौरान अखिलेश यादव ने कहा की CAA जब लागू होगा तब ज्यादा विरोध होगा। हिंसा फैलाने में पुलिस का हाथ, कुछ जगहों पर ज्यादा जुल्म हुआ है। साथ ही उन्होनें कहा की जाति धर्म के आधार पर नागरिकता तय नहीं हो सकती है। सरकार को पीड़ितों की मदद करना चाहिए।
Published : 9 January 2020, 2:41 PM IST
Topics : Akhilesh Yadav Kanpur Samajwadi Party uttar pradesh अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश कानपुर समाजवादी पार्टी