कन्नौज में महागठबंधन की जनसभा,अखिलेश यादव, मायावती और डिम्पल यादव के संबोधन की खास बातें..

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और सांसद डिम्पल यादव ने आज कन्नौज में संयुक्त महारैली को संबोधित किया और कई महत्वपूर्ण बातें कही। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 25 April 2019, 3:07 PM IST
google-preferred

कन्नौज: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा सुप्रीमो मायावती, आरएलडी राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अजित सिंह और सांसद डिम्पल यादव ने आज कन्नौज में संयुक्त महारैली को संबोधित किया और कई महत्वपूर्ण बातें कही।

 

 डिम्पल यादव के संबोधन की खास बातें

1. पछले पांच सालों में भाजपा ने देश की दशा और दिशा दोनों बदल दी है 

2. पिछले पांच सालों में राजनीति का एक अलग ही रूप देखने को मिला है। भाजपा के लोग सत्ता में रहने के लिए कोई भी मर्यादा लांघ सकते हैं।

3. मायावती जी ने गठबंधन करके बहुत ही सराहनीय कार्य किया है

4. मैं अखिलेश जी को बधाई दूँगी कि उन्होंने मायावती जी को वह सम्मान दिया है जिनकी वे हकदार हैं

5. देश की वो कौन सी एकमात्र महिला हैं जो एक साधारण परिवार से होकर भी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं?

6. देश की वो कौन सी एकमात्र महिला हैं जो एक साधारण परिवार से होकर भी चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रही हैं?

7. मायावती जी के संघर्षमयी जीवन से हम सभी भलीभांति परिचित हैं

8. देशहित के लिए और साम्प्रदायिकता से लड़ने के लिए मायावती जी ने हमारे साथ महागठबंधन किया

9. छल, कपट, धोखा और अत्याचार करने वाली भाजपा सरकार को बाहर करने के लिए सपा, बसपा और आरएलडी ने गठबंधन किया है

 

मायावती के संबोधन की खास बातें

1. मुझे यकीन है कि इस बार आप 'नमो-नमो' करने वालों की छुट्टी करने वाले हैं और 'जय भीम' वालों को लाने वाले 

2. आपको मालूम होगा कि आज़ादी के बाद केंद्र और प्रदेश में कांग्रेस का ही शासन रहा है। मगर इतने समय बाद भी प्रदेश से गरीबी और बेरोज़गारी दूर नहीं हुई।

3. उत्तर प्रदेश से सबसे ज़्यादा पलायन कांग्रेस के राज में ही हुए

4. बाबासाहब ने संविधान बनाया। उनके जीते जी और उनके मरने के बाद भी उनके अनुयायी उन्हें भारत रत्न देने की बात कहते रहे, मगर कांग्रेस ने ऐसा नहीं किया।

5.कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ गरीबों का अपमान नहीं किया बल्कि देश का संविधान बनाने वाले बाबासाहब भीमराव अंबेडकर जी का भी सम्मान नहीं किया।

6. देश के किसान भाजपा की वजह से शुरू से ही परेशान रहे हैं

7. भाजपा के राज में - आरएसएस की सरकार के कारण - दलितों, पिछड़ों, गरीब व अल्पसंख्यकों का उत्थान आज असंभव-सा लगता है।

8. भाजपा के राज में देश की सीमाएं अभी तक सुरक्षित नहीं हैं

9.भाजपा वाले शहीदों की शहादत को भी चुनाव प्रचार में किसी न किसी तरह से भुनाने में लगे हुए हैं

10. केंद्र में भाजपा द्वारा किए गए वादे भी कांग्रेस के शासन की तरह अधूरे ही हैं

 

अखिलेश यादव के संबोधन की महत्वपूर्ण बातें

1. मैं सबसे पहले मायावती जी का कन्नौज आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ

2. सपा और बसपा ने कन्नौज को विकास की ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया

3. कन्नौज में समाजवादियों ने कई पुलों का निर्माण करवाया

4. एक्सप्रेसवे तो बन गया मगर पिछले कुछ सालों में जीटी रोड कहाँ तक पहुंचा?

5. भाजपा सरकार के आते ही जीएसटी लग गयी

6. भाजपा ने महंगाई रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया

7. भाजपा वाले जब गोसाईंगंज में आए थे तो झोला लेकर आये थे। अब समय पूरा हो गया है तो खाली झोला दिखाने आ रहे हैं।

8. मुझे यकीन है कि आप सभी लोग कन्नौज के इतिहास को दोहराने का काम करेंगे

9. 2014 में मोदीजी को गंगा मैय्या ने सफाई के लिए बुलाया था। इस बार फिर बुलाया है लेकिन भाजपा को साफ़ करने के लिए।

10. भाजपा सरकार हमेशा से किसान विरोधी रही है 

Published : 
  • 25 April 2019, 3:07 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement