हिंदी
झांसी: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को यूपी के झांसी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला साथ ही कई महत्वपूर्ण बातें भी कही।
अखिलेश यादव के संबोधन की खास बातें
1. झाँसी में सैनिक स्कूल अगर किसीने बनाया तो वो समाजवादियों ने बनाया
2. समाजवादियों ने सरकार में रहते हुए अपना काम सही तरीके से किया मगर आज केंद्र सरकार की हालत आप सभी जानते हैं
3. जो भी विकास कार्य शुरू हुए थे भाजपा ने उन्हें रोकने का काम किया है
4. मोदीजी ने कहा कि उन्होंने कच्छ के लोगों का जीवन बदला। आप मुझे बताइये, इस भाजपा सरकार में, कितना परिवर्तन आया आपके जीवन में।
5. बाबा मुख्यमंत्री ने झांसी और गोरखपुर में मेट्रो का वादा किया था। कहाँ है मेट्रो बताएं! हम भी बैठ लें उस पर!
6. हम समाजवादियों ने वादा किया था कि सरकार में पुनः वापस आकर झांसी से सिद्धार्थनगर तक एक्सप्रेसवे बनाएंगे। वो हमारा ही घोषणा पत्र पढ़ रहे हैं।
7. बांग्लादेश और पाकिस्तान के व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं भाजपा वाले
8. अगर देश में कोई सबसे ज्यादा जातिवादी पार्टी है तो वो भाजपा है
9. भाजपा वाले हमें यादवों की सरकार कहते हैं। आज प्रदेश में एक भी यादव एसएसपी या डीएम नहीं है।
10. एक के बाद एक जुमला-भाजपा सरकार जुमलेबाज़ सरकार है!
11. झांसी के लोगों को घी और दूध के सबसे ज्यादा पैकेट समाजवादियों ने भेजे
Published : 26 April 2019, 1:27 PM IST
Topics : अखिलेश यादव चुनावी जनसभा झांसी भाजपा समाजवादी पार्टी
No related posts found.