हिंदी
नई दिल्ली: सरकारी विमान सेवा कंपनी एयर इंडिया को उड़ान नियोजन सुविधा प्रदान करने वाली कंपनी 'सीता' का सर्वर डाउन होने के कारण शनिवार सुबह करीब छह घंटे तक उड़ानें बाधित रहीं और यात्री हवाई अड्डों पर फंसे रहे।
'सीता' का सर्वर तड़के 3.30 बजे से डाउन था। काफी मशक्कत के बाद सुबह नौ बजे के बाद उसे रिस्टोर किया जा सका। इस कारण आज दिन भर एयर इंडिया की उड़ानों में देरी हो सकती है।
एयर इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अश्विनी लोहानी ने बताया कि 'सीता'का सर्वर डाउन होने की वजह से यात्रियों को बोर्डिंग पास जारी नहीं किये जा सके थे। छोटे हवाई अड्डों पर जहां एक दो उड़ानें हैं वहां मैन्युअल पास जारी किया जा सकता है, अन्य स्थानों पर यह संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि आज दिन भर उड़ानें दो घंटे तक की देरी से उड़ सकती हैं। यात्रियों को इसकी सूचना दी जा रही है। (वार्ता)
Published : 27 April 2019, 11:22 AM IST
Topics : एयर इंडिया सरकारी विमान सेवा कंपनी सीता हवाई अड्डा
No related posts found.